Skip to main content

ये कैसी सोच?????

साभार-- श्री रामानुज सिंह

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:।।

कहने का तात्पर्य जिस कुल में नारियों की पूजा होती है वहां देवता का वास होता है। जिस कुल में स्त्रियों की पूजा नहीं होती, वहां सब काम निष्फल होते हैं। यह उक्ति आज नहीं, सदियों पहले वैदिक काल में कही गई थी। तब से आज तक मानव समाज का सांस्कृतिक और बौद्धिक स्तर में काफी विकास हुआ है। हमारे समाज में नारी का महत्व इससे भी लगाया जा सकता है कि आज भी सरस्वती माता, दुर्गा माता, काली मैया, छठी मैया, लक्ष्मी माता, संतोषी माता, वैष्णो देवी की आराधना धूमधाम से की जाती है। लेकिन महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखने वाले लोगों की सोच उनकी जुवां पर यदाकदा आती रहती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को चलाने वाले अगर ऐसी सोच रखते हों तो दुखद है। जी हां, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक, बिहार के नवादा से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेस के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियन महिला से शादी की होती और गोरी चमड़ी नहीं होती तो क्या कांग्रेस उसका नेतृत्व स्वीकार करती? महिलाओं पर नेताओं के बेतुके बोल का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले जदयू नेता शरद यादव ने राज्‍यसभा में बीमा बिल पर चर्चा के दौरान साउथ की महिलाओं पर अनर्गल बयान दिया था, उन्‍होंने कहा था, 'साउथ की महिला जितनी ज्‍यादा खूबसूरत होती है, जितना ज्‍यादा उसकी बॉडी। वह पूरा देखने में काफी सुंदर लगती है। वह नृत्‍य जानती है। शरद यादव महिलाओं पर अभद्र टिपण्णी पहले भी करते रहे हैं। महिला आरक्षण बिल जब पहली बार संसद में रखा गया था तब उन्होंने कहा था कि, इस बिल के जरिए क्‍या आप 'परकटी महिलाओं' को सदन में लाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की नेता और सांसद मीनाक्षी नटराजन को सौ टंच माल कहा था, जब उनके बयान की निंदा होने लगी तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि सौ टंच माल का मतलब सौ फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन मीडिया इसे लैंगिक टिप्पणी साबित करने पर तुला है। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस नेता अभिजीत मुखर्जी ने निर्भया गैंगरेप पर कहा था कि, विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाएं पिंक रिवोल्‍यूशन में मशगूल हैं। ये सजी संवरी लिपी-पुती महिलाएं दो मिनट की शोहरत पाने के लिए प्रदर्शन करने पहुंच जाती हैं। कांग्रेस प्रवक्‍ता और सांसद संजय निरूपम ने कहा था, 'स्‍मृति ईरानी कल तक टीवी पर ठुमके लगाती थीं। आज चुनाव विश्‍लेषक बन गई हैं। कांग्रेस के ही श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा था, नई शादी का मजा ही कुछ और होता है। ये तो सब जानते हैं कि पुरानी बीवी में वो मजा नहीं रहता। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक कदम और बढ़कर ऐसा कहा था जो किसी को भी नगवार गुजरेगा। उन्होंन कहा था, बलात्कार में फांसी की सजा सही नहीं है, लड़कों से गलती हो जाती है। हम ऐसा कानून बनाएंगे जो बलात्कारियों को भी सजा दे और झूठी शिकायत करने वालों को भी सजा मिले। इससे पहले 2010 में मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा था कि महिला आरक्षण बिल पास होने से संसद ऐसी महिलाओं से भर जाएगी, जिन्हें देखकर लोग सीटियां बजाएंगे। मुख्यमंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा था, बिहार की सड़कों को हेमामालिनी के गाल की तरह बना दूंगा। मध्यप्रदेश भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, 'महिलाओं को ऐसा श्रृंगार करना चाहिए, जिससे श्रद्धा पैदा हो न कि उत्‍तेजना। कभी-कभी महिलाएं ऐसा श्रृंगार करती हैं, जिससे उत्‍तेजित हो जाते हैं लोग, बेहतर है कि महिलाएं लक्ष्‍मण रेखा में रहें।' हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, जो अब तक का सबसे हाईटेक सदी है। इस सदी में जाति, धर्म, नस्ल, रंगरूप और लिंग के नाम पर किसी भी तरह के भेदभाव रखने वालों को समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। फिर भी इस तरह का बयान कोई साधारण व्यक्ति दे तो वह क्षमा का पात्र है। पर सत्ता के शिखर पर विराजमान व्यक्तियों के मुख से ऐसी भाषा निकले तो समाज का क्या हश्र होगा। समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है। ऑफ द रिकॉर्ड और ऑन द रिकॉर्ड का नहीं है। बल्कि समाज की आधी आबादी को सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का शिकार होने से बचाने का है। अगर हमारे रहनुमा इस ओर ध्यान देंगे तो लोकतंत्र और मजबूत होगा नहीं तो...।

Comments

  1. काश कि ये सब हमारे राराजनेता समझ पाते।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बढे चलो बढे चलो...

ये कहानी आपके जीने की सोच बदल देगी ! एक दिन एक किसान का बैल कुएँ में गिर गया वह बैल घंटों ज़ोर -ज़ोर से रोता रहा और किसान सुनता रहा और विचार करता रहा कि उसे क्या करना चाहिऐ और क्या नहीं। अंततः उसने निर्णय लिया कि चूंकि बैल काफी बूढा हो चूका था अतः उसे बचाने से कोई लाभ होने वाला नहीं था और इसलिए उसे कुएँ में ही दफना देना चाहिऐ। किसान ने अपने सभी पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया सभी ने एक-एक फावड़ा पकड़ा और कुएँ में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जैसे ही बैल कि समझ में आया कि यह क्या हो रहा है वह और ज़ोर-ज़ोर से चीख़ चीख़ कर रोने लगा और फिर ,अचानक वह आश्चर्यजनक रुप से शांत हो गया। सब लोग चुपचाप कुएँ में मिट्टी डालते रहे तभी किसान ने कुएँ में झाँका तो वह आश्चर्य से सन्न रह गया.... अपनी पीठ पर पड़ने वाले हर फावड़े की मिट्टी के साथ वह बैल एक आश्चर्यजनक हरकत कर रहा था वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता था और फिर एक कदम बढ़ाकर उस पर चढ़ जाता था। जैसे-जैसे किसान तथा उसके पड़ोसी उस पर फावड़ों से मिट्टी गिराते वैसे -वैसे वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को गिरा देता और एक सीढी ऊपर चढ़ ...

ईश्वर का सान्निध्य और ढकोसले!!

क्या ईश्वर सिर्फ ज्ञानी और मंत्रोचार जानने वालो पर ही अपनी कृपादृष्टि विशेष रखते हैं?  ये बातें वही कह सकता है जो वास्तविक ईश्वर का अर्थ नहीं भांप पाया..इतिहास साक्षी है कि ईश्वर का सानिध्य उसी ने अधिकतर पाया जो इन मामलों में अज्ञानी रहा..वे सबरी हों,अहिल्या जी हों,ध्रुव हों ,प्रह्लाद हों,कबीर हों,बुल्लेशाह हों,साईं हों,या रहीम हों...मरा मरा कहने वाले वाल्मीकि ब्रह्मऋषि बन गए...जानते हैं क्यों...अपनी श्रद्धा के कारण..आपके दैहिक शरीर की किसी भी क्रिया से ईश्वर को कुछ लेना देना नहीं..वो आपके भाव का भूखा है..आप तो ये ही नहीं जानते कि पूजा में आपके द्वारा जलाये जा रहे दीपक में डाला गया तेल किस जाति व किस धर्म के मनुष्य के खेत की सरसों का परिणाम है..आपको ये ही नहीं ज्ञात कि जिस फल को आप प्रभु को समर्पित कर रहे हैं वो कहाँ से आया है..इन्ही बकवास ढकोसलों के कारण आज हिन्दू धर्म से लोगों का मोह भंग हो रहा है व हमारी नयी जेनरेशन इससे कन्नी काटने पर तुली है..क्या जिस मनुष्य के पास वाणी न हो अथवा जो शिक्षित न हो व मंत्रो का उच्चारण करने में असमर्थ हो ,उसे ईश्वर की आराधना के उसके नैसर्गिक अधि...
                                    महत्व संकल्प  और प्रतिज्ञा  का   एक लड़का सदा अपनी मेज़ पर ' पी ' लिख कर रखता था। वह अपनी किताबों और कॉपियों पर भी सदा ' पी ' लिख दिया करता था। घर पर भी उसने जगह- जगह पर ' पी ' लिख छोड़ा था। लोग हैरान होते थे , पर वह किसी को कुछ नहीं बताता था। धीरे-धीरे लोगों ने पूछना छोड़ दिया।   हाई स्कूल केबाद वह  कॉलेज में दाखिल हुआ। वहांभी ' पी ' लिखने का उसका वह क्रम चालू रहा। कुछ दिनों तक लड़के आपस में चर्चा भी करते रहे , पर कोई उसके रहस्य को नहीं समझ सका। आखिर में सहपाठियों ने मज़ाक में उसका नाम ही ' पी साहब ' रख दिया। पर वह क़तई परेशान नहीं हुआ। पढ़ाई में वह खूब मन लगाता था , अत: एमए में फर्स्ट डिविज़न पास हुआ , और उसे अपने ही स्कूल में प्रिंसिपल की नौकरी मिल गई। प्रिंसिपल बनकर जब वह पहले दिन स्कूल में आया तो छात्रों को अपने ' पी ' लिखने का रहस्य बताया , बचपन से ही मेरी कामना थी कि अपने स्कूल का प्रिंसिपल बनूं। इसी को याद रखने के लिए सदा ...